Dhanteras 2025 live दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। ये दिन आरोग्य, दीर्घायु और धन-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों में वर्णन है कि इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे

दीपावली की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। आज यानी 18 अक्टूबर को धनतेरस है। ये दिन आरोग्य, दीर्घायु और धन-समृद्धि का प्रतीक माना गया है। शास्त्रों में वर्णन है कि इसी दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। इसके साथ ही भगवान कुबेर और यमराज की आराधना करने का भी विधान है। जहां कुबेर की पूजा से धन और सौभाग्य मिलता है, वहीं यमराज की पूजा अकाल मृत्यु से रक्षा करती है। इस तरह धनतेरस को आरोग्य और समृद्धि का आरंभिक पर्व कहा जाता है।
Dhanteras 2025: Auspicious Time to buy Gold and Silver
Dhanteras 2025: Auspicious Time to buy Gold and Silver
धनतेरस या धन त्रयोदशी कल 18 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान कुबेर, भगवान धन्वंतरि, और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. धनतेरस के दिन यमराज की…
Dhanteras-2025-Date-time-puja-vidhi-shubh-muhurat-mantra
Join The Discussion